देश की खबरें | महाराष्ट्र : कार चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कार उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के दो चालकों सहित चार लोगों को गाड़ियों की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 18 मई महाराष्ट्र में कार उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के दो चालकों सहित चार लोगों को गाड़ियों की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई की अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) दीपक साकोरे ने संवाददाताओं को बताया कि उनके पास से कुल 70 लाख रुपये मूल्य की 13 कारें जब्त की गई हैं।

उन्होंने बताया, “रबाले, खारघर, कमोटे, एनआरआई और सानपाड़ा थाना क्षेत्र में कई कार चोरी होने की सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा की टीम बनाई गईं। पिछले साल 18 दिसंबर को रबाले में हुई एक कार चोरी की जांच के दौरान हमने दो आरोपियों को पकड़ा, वह दोनों कार उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी में चालक थे।”

एसीपी ने बताया, “उनसे पूछताछ करने के बाद उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। वे उन क्षतिग्रस्त कारों को निशाना बनाते थे जिनका विवरण बीमा कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध होता था। वे इन क्षतिग्रस्त कारों को नीलामी के माध्यम से खरीदते थे तथा उन कारों के इंजन और चेसिस नंबरों को उन कारों से बदलते थे जिन्हें वे चुराते थे और फिर इसे ग्राहकों को बेच देते थे।”

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ऐसी क्षतिग्रस्त कारों पर कर्ज लेकर वित्तीय फर्मों और बैंकों को भी ठगा है।

अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ मुंबई और ठाणे के साथ-साथ गुजरात के बड़ौदा और अहमदाबाद में भी मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\