देश की खबरें | महाराष्ट्र : चंद्रपुर में बाघ के हमले में वन विभाग के कर्मचारी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग के 54 वर्षीय एक दिहाड़ी कर्मचारी की बाघ के हमले में मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), 25 जनवरी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग के 54 वर्षीय एक दिहाड़ी कर्मचारी की बाघ के हमले में मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीड़ित की पहचान रामभाऊ हनवटे के रूप में हुई है जो ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य के बफर जोन के तहत खडसंगी वन रेंज में निमडेला गेट के पास एक क्षेत्र की सफाई कर रहा था । तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल में खींचकर ले गया।

वन कर्मचारियों ने रेंज अधिकारियों को सूचित किया जो निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि बाद में उन्होंने वन क्षेत्र से शव बरामद किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वन विभाग पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं के बाद प्रारंभिक मुआवजे के रूप में मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। वास्तविक मुआवजा जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद दिया जाएगा।’’

एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने पहले कहा था कि चंद्रपुर में मानव-पशु संघर्ष के मामलों में वृद्धि के बीच राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने पिछले साल यहां ब्रह्मपुरी वन प्रभाग से कुछ बाघों को पास के नवेगांव-नागजीरा बाघ अभयारण्य में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी थी।

नागपुर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) को भेजे गए एक प्रस्ताव में मानव-पशु संघर्ष को रोकने के लिए अन्य उपाय भी सुझाए गए थे, जैसे कि चंद्रपुर के संवेदनशील गांवों में जन जागरूकता पैदा करना, पोस्टर लगाना, पर्चे बांटना और थर्मल सेंसर की स्थापना आदि।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका