देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में जेएन.1 स्वरूप में पांच मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 30 नवंबर से अब तक जांच किये गए 20 नमूनों में से कोरोना वायरस के जेएन.1 स्वरूप के पांच मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 24 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 30 नवंबर से अब तक जांच किये गए 20 नमूनों में से कोरोना वायरस के जेएन.1 स्वरूप के पांच मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शहर में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 है। उन्होंने बताया कि इन मरीजों में से दो का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है, जबकि बाकी का इलाज उनके घरों में ही किया जा रहा है।

स्थानीय अधिकारी ने कहा, ‘‘इस साल 30 नवंबर से अब तक कुल 20 नमूने कोविड​​-19 जांच के लिए भेजे गए थे और उनमें से पांच जेएन.1 स्वरूप के निकले।’’

जेएन.1 स्वरूप से संक्रमित मरीजों में एक महिला भी है। उनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।

इस बीच, ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर और उनके नवी मुंबई समकक्ष राजेश नार्वेकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\