महाराष्ट्र में मादा तेंदुआ और दो शावकों की करंट लगने से मौत, चार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों की बिजली के तारों के संपर्क में आने के बाद करंट लगने से मौत हो गई।

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

गोंदिया, 29 अगस्त: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों की बिजली के तारों के संपर्क में आने के बाद करंट लगने से मौत हो गई. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बिजली के ये तार जंगली सूअरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोमवार को वन्य अधिकारियों को जिले में देवरी वन्य श्रृंखला में फैली दुर्गंध के बारे में बताया था. उन्होंने बताया कि वन्य विभाग की तलाशी में एक मादा तेंदुआ और दो शावक मृत पाए गए. अधिकारियों को शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार भी मिले.खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन्य अधिकारियों ने भोयरटोला गांव और मेहताखेड़ा गांव से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया और बाद में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

सहायक वन संरक्षक जी एफ राठौड़ के अनुसार, चारों आरोपियों ने स्वीकारा है कि उन्होंने 26 अगस्त की रात को जंगली सूअरों का शिकार करने के लिए बिजली के तार बिछाए थे लेकिन इससे तेंदुए और शावकों की मौत हो गई उन्होंने बताया कि मृतक जानवरों के शरीर से कोई अंग गायब नहीं था. आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू