देश की खबरें | महाराष्ट्र : सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने मार्च रोका, मांगें पूरी न होने पर मुंबई कूच करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सरकार के आश्वासन के बाद किसानों और आदिवासियों ने अपना मार्च फिलहाल रोक दिया है, लेकिन उनके प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनके मुद्दों के समाधान के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे मुंबई की तरफ कूच करेंगे।

मुंबई, 17 मार्च महाराष्ट्र में सरकार के आश्वासन के बाद किसानों और आदिवासियों ने अपना मार्च फिलहाल रोक दिया है, लेकिन उनके प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनके मुद्दों के समाधान के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे मुंबई की तरफ कूच करेंगे।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक विनोद निकोल ने कहा, ‘‘हमने मार्च फिलहाल रोक दिया है। हम सरकार से ठोस कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे मुद्दों का समाधान किया जाए, वरना हम मुंबई की ओर कूच करेंगे।’’

माकपा नेता एवं पूर्व विधायक जावा गावित इस मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने नासिक से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। गावित ने कहा कि जब तक सरकार अधिकारियों को आदेश जारी नहीं करती, वे डटे रहेंगे।

किसानों की मांगों में प्याज उत्पादकों को तत्काल 600 रुपये प्रति कुंतल की वित्तीय राहत देना, लगातार 12 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और कृषि ऋण माफा करना आदि शामिल हैं।

मार्च वर्तमान में मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर वासिंद में है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बृहस्पतिवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। शिंदे ने कहा था कि किसानों के साथ बातचीत सार्थक रही।

उन्होंने कहा था कि वह इस मुद्दे पर शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बयान देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू