देश की खबरें | महाराष्ट्र: बीड में मस्जिद में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट, कोई हताहत नहीं, दो लोगों को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार देर रात एक मस्जिद में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा रखी गईं जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 मार्च महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार देर रात एक मस्जिद में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा रखी गईं जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसने कहा कि इस विस्फोट से इमारत का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

अधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है।

घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। अधिकारियों ने कहा कि गांव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित रूप से उसने वहां जिलेटिन की कुछ छड़ें रख दीं जिनसे विस्फोट हो गया।

गांव के मुखिया ने रविवार तड़के करीब चार बजे तलवाडा पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के साथ फॉरेंसिक वैज्ञानिकों का दल भी मौके पर पहुंच गया है।

कांवट ने कहा कि बीड पुलिस ने मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांवट ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\