देश की खबरें | महाराष्ट्र : वसई में विद्युत उपकरण इकाई में भीषण आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में बुधवार शाम को चार मंजिला इमारत में स्थित एक विद्युत उपकरण निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पालघर, चार जून महराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में बुधवार शाम को चार मंजिला इमारत में स्थित एक विद्युत उपकरण निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पर काबू पाने के लिए फिलहाल अग्निशमन अभियान जारी है।

एक अधिकारी ने बताया, "वसई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक विद्युत कंपनी में शाम करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली। अंदर रखे गए सामान की वजह से आग की लपटें इमारत की चारों मंजिलों में तेजी से फैल गईं। दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।"

उन्होंने बताया कि वसई विरार नगर निगम के तहत विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया, "हमारी टीम मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयासों में समन्वय कर रही हैं। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा, "जब आग पूरी तरह बुझ जाएगी और परिसर निरीक्षण के लिए सुरक्षित हो जाएगा, तब हम जांच करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट