देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: 288 विधानसभा सीट पर 7,994 उम्मीदवार के नामांकन वैध पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 288 विधानसभा क्षेत्र के लिए दाखिल 7,994 उम्मीदवार के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक नवंबर महाराष्ट्र में 288 विधानसभा क्षेत्र के लिए दाखिल 7,994 उम्मीदवार के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि 921 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अवैध पाए गए।

उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई और 29 अक्टूबर को समाप्त हुई।

नामांकन पत्रों की 30 अक्टूबर को जांच की गई, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि चार नवंबर है।

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दलों के गठबंधन ‘महायुति’ और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) के बीच है, हालांकि छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं जबकि विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट