देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: व्यवसायी पर हमले के लिए क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान नवी मुंबई में एक व्यवसायी पर हमला किये जाने के बाद पुलिस ने एक क्षेत्रीय पार्टी के एक उम्मीदवार के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 21 नवंबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान नवी मुंबई में एक व्यवसायी पर हमला किये जाने के बाद पुलिस ने एक क्षेत्रीय पार्टी के एक उम्मीदवार के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव के लिए ऐरोली सीट से महाराष्ट्र स्वराज्य पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले अंकुश कदम को आरोपी बनाया गया है ।

अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार और उसके 35 समर्थक बुधवार दोपहर नवी मुंबई के कोपरखैरणे इलाके में व्यवसायी के कार्यालय पहुंचे और कथित तौर पर उसे और वहां मौजूद एक अन्य लोगों से मारपीट की।

उन्होंने बताया कि हमले की वजह फिलहाल नहीं पता चल पाई है।

कोपरखैरणे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन किया।

पुलिस ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर उम्मीदवार और 35 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 189 (1) (अवैध रूप से इकट्ठा होना), 190 (अवैध रूप से इकट्ठा प्रत्येक व्यक्ति द्वारा साझा उद्देश्य के लिए अपराध किया जाना) और 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\