देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा के चंद्रकांत पाटिल ने कोथरूड सीट से नामांकन पत्र दाखिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पुणे की कोथरूड सीट से नामांकन पत्र दाखिल किए।

पुणे, 24 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पुणे की कोथरूड सीट से नामांकन पत्र दाखिल किए।

थोराट के नामांकन पत्र दाखिल करने जाते समय रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली से पहले भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व प्रमुख पाटिल ने पुणे में कस्बा गणेश मंदिर के दर्शन किए और वह हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर के स्मारक भी गए।

पुणे के लोकसभा सदस्य व केंद्रीय मंत्री मधुकर मोहोल और सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना के नेताओं ने भी रैली में हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के 20 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई और यह 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\