देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव : आदित्य ठाकरे, जयंत पाटिल ने नामांकन दाखिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल सहित कई प्रमुख नेताओं ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

मुंबई, 24 अक्टूबर महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल सहित कई प्रमुख नेताओं ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक राज्य भर में 153 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल और छगन भुजबल ने क्रमश: अम्बेगांव और येओला सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई के मालाबार हिल से अपना नामांकन दाखिल किया।

आदित्य ठाकरे ने अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र मुंबई के वर्ली से नामांकन दाखिल किया।

राकांपा के दिवंगत नेता आर आर पाटिल के पुत्र रोहित पाटिल राकांपा (शरदचंद्र पवार) के टिकट पर तासगांव-कवठेमहांकाल से चुनाव मैदान में उतरे।

पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने इस्लामपुर से नामांकन दाखिल किया। हाल ही में राकांपा (शरदचंद्र पवार) में शामिल हुए हर्षवर्धन पाटिल ने इंदापुर से नामांकन दाखिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस