देश की खबरें | महाराष्ट्र: नगर निगम की भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को उत्तर बताते दिखा पर्यवेक्षक, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई नगर निगम की भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को उत्तर बताते हुए देखे जाने के बाद एक पर्यवेक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। निगम ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 19 जुलाई नवी मुंबई नगर निगम की भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को उत्तर बताते हुए देखे जाने के बाद एक पर्यवेक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। निगम ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना 16 जुलाई को कोल्हापुर जिले के एक सेंटर पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पर्यवेक्षक अभ्यर्थी के पूछे बिना उसे उत्तर बता रहा था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पर्यवेक्षक को तुरंत हटा दिया गया और उसके खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

नगर निकाय ने बताया कि 668 पदों को भरने के लिए 28 सेंटर पर तीन दिनों में आयोजित की गई परीक्षा में लगभग 55,000 अभ्यर्थी शामिल हुए।

निगम के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के माध्यम से संचालित की जा रही है।

निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है और नियमों के अनुसार जारी है तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड