देश की खबरें | महाराष्ट्र संकट: शिवसेना नेताओं ने विद्रोहियों पर हमले तेज किए, पवार की एमवीए नेताओं के साथ बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के बीच जारी सत्ता संघर्ष रविवार को और तेज हो गया। संजय राउत के नेतृत्व में शिवसेना के नेताओं ने विद्रोहियों पर तीखा हमला बोला, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं के साथ बंद दरवाजे में बैठक की।

मुंबई, 26 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के बीच जारी सत्ता संघर्ष रविवार को और तेज हो गया। संजय राउत के नेतृत्व में शिवसेना के नेताओं ने विद्रोहियों पर तीखा हमला बोला, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं के साथ बंद दरवाजे में बैठक की।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने लगातार दूसरे दिन मुंबई और पुणे समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बागियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राज्य के मंत्री व शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने उपनगरीय दहिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संकटग्रस्त पार्टी नेतृत्व के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की और शिंदे गुट पर हमला बोला।

शरद पवार ने राकांपा के नेताओं, कांग्रेस के मंत्रियों बालासाहेब थोराट व अशोक चव्हाण और शिवसेना के अनिल परब व अनिल देसाई से मुलाकात की और छह दिन पहले हुए विद्रोह के राजनीतिक परिणामों पर चर्चा की।

राउत ने कहा कि मौजूदा संकट शिवसेना को पुनर्जीवित करने का एक अवसर है।

उन्होंने शिवेसना कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान शिंदे के साथ गुवाहाटी में मौजूद विधायकों की संख्या की ओर इशारा करते हुए कहा, ''हमने सबक सीख लिया है कि किस पर भरोसा किया जाना चाहिए। वे ऐसे शरीर हैं, जिनकी आत्मा मर चुकी है। उनका मस्तिष्क मर चुका है। 40 शव असम से आएंगे और पोस्टमॉर्टम के लिए सीधे मुर्दाघर भेजे जाएंगे।''

इस बीच, शिवसेना के एक अन्य नेता और उच्च व तकनीकी शिक्षा कैबिनेट मंत्री उदय सामंत से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और वह कथित तौर पर सूरत से गुवाहाटी जा रहे हैं।

अब तक, राज्य के कैबिनेट मंत्री गुलाबराव पाटिल, दादा भुस, संदीपन भुमरे, और राज्य मंत्री शंबुराजे देसाई व अब्दुल सत्तार विद्रोहियों के खेमे में शामिल हो चुके हैं। प्रहार जनशक्ति पार्टी के एक अन्य मंत्री बच्चू कडू और शिवसेना कोटे से एक निर्दलीय मंत्री राजेंद्र येद्रावकर भी शिंदे के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट