देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला मित्र से दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को अदालत ने किया बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने अपनी महिला मित्र से दुष्कर्म और धोखाधड़ी करने के आरोपी व्यक्ति को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।

ठाणे, 19 फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने अपनी महिला मित्र से दुष्कर्म और धोखाधड़ी करने के आरोपी व्यक्ति को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ रचना टेहरा ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा, इसलिए आरोपी को रिहा करने की जरूरत है।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया, घटना के समय पीड़िता और व्यक्ति की उम्र 21 वर्ष थी, दोनों पालघर जिले के विक्रमगढ़ तालुका में एक ही गांव में रहते थे और 2014 में एक साथ कॉलेज जाते थे।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उससे शादी करने का वादा किया। दोनों कुछ समय के लिए ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में भी थे।

बाद में, महिला नर्सिंग का कोर्स करने नासिक चली गई, जब वह वापस लौटी तो उसे पता चला कि आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दायर की।

वहीं, आरोपी का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता सुखदेव पंढारे ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को मामले में फंसाया गया है।

अधिवक्ता के मुताबिक, न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोपी के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा है, इसलिए उसे रिहा करने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू