देश की खबरें | मेरूदंड सर्जरी के बाद पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सचिवालय आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरूदंड सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार आने पर बुधवार को पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सचिवालय पहुंचे और उन्होंने राज्य प्रशासन को प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाते हुए कागजविहीन शासन पर ध्यान देने को कहा। पिछले साल नंवबर में उनकी यह सर्जरी हुई थी।

मुम्बई, 13 अप्रैल मेरूदंड सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार आने पर बुधवार को पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सचिवालय पहुंचे और उन्होंने राज्य प्रशासन को प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाते हुए कागजविहीन शासन पर ध्यान देने को कहा। पिछले साल नंवबर में उनकी यह सर्जरी हुई थी।

बाद में जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से इतने लंबे समयांतराल के बाद ठाकरे के सचिवालय आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह यह जानकर ‘खुश’ हैं कि मुख्यमंत्री मंत्रालय आये।

पवार ने कहा कि जब मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं आते थे तब भी कामकाज प्रभावित नहीं हुआ और उन्होंने (ठाकर ने) समय से फाइलें निपटायीं एवं निर्णय लिये।

पवार की रांकापा महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है । इस गठबंधन में शिवसेना, राकांपा एवं कांग्रेस शामिल हैं।

ठाकरे (61) की पिछले साल नवंबर में मुम्बई के एक अस्पताल मेरूदंड सर्जरी हुई थी। उससे पहले वह कोविड-19 महामारी के दौरान आधिकारिक बैठकें ऑनलाइन कर रहे थे।

सचिवालय में अपने कार्यालय से बैठकें नहीं करने को लेकर वह अक्सर विपक्षी भाजपा के निशाने पर रहते थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, बुधवार को ठाकरे सचिवालय में सामाजिक न्याय, राजस्व, सामान्य प्रशासन, गृह, कानून, न्यायपालिका विभाग गये और उन्होंने कर्मियों से कागजविहीन प्रणाली के बारे में बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट