देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

ठाणे, 26 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को यहां ठाणे में अपने गुरु और शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि एक सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दिघे का 26 अगस्त 2001 को निधन हो गया था।

इससे पहले शिंदे दिवंगत नेता के आनंद आश्रम गए। दिघे इस आश्रम से अपने सभी कार्य संचालित करते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री दिघे के स्मारक पर गए।

इस मौके पर शिवसेना के प्रवक्ता और ठाणे के पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, विधायक प्रताप सरनाइक, विधायक रवींद्र पाठक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर अध्यक्ष और विधायक निरंजन दावखरे समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने दिघे के जीवन पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया और ठाणे नगर निगम के एक मोबाइल स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

ठाणे के सांसद राजन विचारे, शिवसेना के जिला प्रमुख केदार दिघे और कल्याण प्रमुख व पूर्व विधायक सुभाष भोईर ने भी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू