देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल को लेकर समीक्षा बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए बीजों और कीटनाशकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

मुंबई, 24 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए बीजों और कीटनाशकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

खरीफ के फसल के मौसम से पूर्व आयोजित एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

शिंदे ने कहा, ‘‘किसानों का कल्याण मेरी सरकार की प्राथमिकता है... बीजों और कीटनाशकों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि अगर बैंक किसानों के समर्थन में फैसले नहीं करते हैं तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना होगा।

एक प्रश्न के जवाब में शिंदे ने कहा कि काफी समय से लंबित राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार ‘‘जल्द होगा’’।

केंद्र सरकार पर विपक्ष के हमलों और संसद के नए भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के उनके फैसले के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, ‘‘मोदी ने दुनिया में भारत का गौरव सुनिश्चित किया है। विपक्ष इस उपलब्धि को मान्यता नहीं देगा लेकिन लोग इसके बारे में जानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘‘दुनिया में 11वें पायदान से पांचवे पायदान’’ पर पहुंचाया है।

महाराष्ट्र में पिछले साल जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिलाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष को विश्व में भारत के बढ़ते कद का समर्थन करना चाहिए।’’

आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, ‘‘किसी के साथ मिलने में क्या बुराई है? सिर्फ बैठक करके कोई चुनाव नहीं जीत पाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग जानते हैं कि देश में पिछले नौ साल में जो प्रगति हुई है वह पिछले 70 साल में नहीं हुई।’’

उन्होंने कहा कि मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड अंतर से तीसरी बार जीत दर्ज करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट