देश की खबरें | महाराष्ट्र: बेटे की चाह में बच्चे को अगवा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ‘बेटे’ की चाह में कल्याण स्टेशन से चार वर्षीय एक बच्चे का कथित रूप से अपहरण वाले चार लड़कियों के एक पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ अगस्त महाराष्ट्र में ‘बेटे’ की चाह में कल्याण स्टेशन से चार वर्षीय एक बच्चे का कथित रूप से अपहरण वाले चार लड़कियों के एक पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नासिक निवासी काचरू वाघमारे उर्फ बाबा ने सोमवार सुबह वारदात को अंजाम दिया। उनके मुताबिक, मुंबई के बाहरी हिस्से में स्थित कल्याण स्टेशन के प्रतीक्षा कक्ष के बाहर खेल रहे बच्चे को उसने कथित रूप से अगवा कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि दिहाड़ी मज़दूरी करने वाले वाघमारे बच्चे को लेकर स्टेशन से चला गया। वह कल्याण शहर के आसपास गया और बच्चे के लिए खाने-पीने की चीज़ें खरीदीं और जालना जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए फिर स्टेशन वापस आया। जालना यहां से करीब 350 किलोमीटर दूर है।

इस बीच, लड़के के पिता ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) से संपर्क किया और कहा कि उनका बेटा लापता हो गया है।

जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला, तो वाघमारे बच्चे के साथ घूमता हुआ दिखा।

अधिकारी ने बताया कि जब वाघमारे स्टेशन लौटा, तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि वह जालना के लिए ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहा था।

अधिकारी ने बताया, “ वाघमारे की चार बेटियां हैं। उसने कहा कि उसे बेटे की चाहत थी, इसलिये उसने बच्चे को अगवा कर लिया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\