देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम तय, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार: रावसाहेब दानवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का इंतजार है।

मुंबई, एक दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का इंतजार है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा था कि पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नयी महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इस बीच अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य की नयी सरकार के गठन के लिए हो रही कवायद के तरीके से खुश नहीं हैं।

उनके एक निकट सहयोगी ने कहा कि शिंदे को अपने पैतृक गांव में तेज बुखार हो गया था, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह रविवार शाम को मुंबई लौटेंगे।

दानवे ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘यहां तक ​​कि लोग भी जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उस व्यक्ति के नाम की पुष्टि किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम नाम पर आधिकारिक मुहर (अनुमोदन) का इंतजार कर रहे हैं।’’

मंत्रिमंडल की संरचना पर दानवे ने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है।’’

शिंदे के सातारा में अपने गांव के दौरे के बारे में पूछे जाने पर दानवे ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य राज्य प्रशासन के कामकाज में बाधा नहीं डालता है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जब कोई मुख्यमंत्री अपने पैतृक स्थान का दौरा करता है तो हमें इसमें गर्व महसूस होता है।’’

दानवे ने कहा, ‘‘जब (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पिछली सरकार में) मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब उनका हृदय संबंधी ऑपरेशन हुआ था लेकिन प्रशासन का कामकाज जारी रहा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट