देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे जांच के लिए अस्पताल गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘‘नियमित जांच के लिए’’ मंगलवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल गए।

ठाणे, तीन दिसंबर महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘‘नियमित जांच के लिए’’ मंगलवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल गए।

शिंदे करीब दो घंटे बाद ज्युपिटर अस्पताल से बाहर निकले। बाहर निकलते समय कार में बैठे शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जांच के लिए आया था। मेरी सेहत ठीक है।’’

अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि शिंदे को गले में तकलीफ है।

चिकित्सक ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को बुखार और संक्रमण था जिससे उन्हें कमजोरी हो गई थी। एहतियात के तौर पर उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया।’’

इससे पहले, शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि यह एक ‘‘नियमित जांच’’ थी और इसके बाद शिंदे मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आएंगे।

उन्होंने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि मुख्यमंत्री को डेंगू नहीं है। मुंबई में इस समय डेंगू के कई मामले सामने आ रहे हैं।

शिंदे की पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन की घटक है।

शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और यहां अपने निजी आवास पर रह रहे हैं।

शिंदे पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने गांव दारे गए थे जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह ‘महायुति’ की नयी सरकार के गठन की कवायद से नाखुश हैं लेकिन उनके सहयोगियों ने कहा कि शिंदे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में महायुति की भारी जीत हुई थी और नयी सरकार पांच दिसंबर को शपथ लेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन महायुति गठबंधन ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। राज्य भाजपा विधायक दल की बैठक चार दिसंबर को होगी।

शिवसेना नेताओं ने सोमवार को कहा था कि गठबंधन राजनीति की ‘‘परंपरा’’ के अनुसार, यदि मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलता है तो उनकी पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें