देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने संजय राउत को मानहानि नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक “मानहानिकारक” लेख को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत को नोटिस जारी किया जिसमें दावा किया गया था कि शिंदे ने लोकसभा चुनाव में सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवारों को हराने का प्रयास किया।

मुंबई, 29 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक “मानहानिकारक” लेख को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत को नोटिस जारी किया जिसमें दावा किया गया था कि शिंदे ने लोकसभा चुनाव में सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवारों को हराने का प्रयास किया।

राउत ने 28 मई की तारीख का कानूनी नोटिस ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि यह एक "बहुत ही रोचक" और "हास्यास्पद राजनीतिक दस्तावेज" है।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि 26 मई को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में अपने लेख में राउत ने झूठा दावा किया कि शिंदे ने 'असीमित धनराशि' खर्च कर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों रुपये बांटे।

नोटिस के अनुसार लेख में आगे दावा किया गया है कि शिंदे ने यह सब अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की हार सुनिश्चित करने के लिए किया।

नोटिस में कहा गया है कि ये दावे न केवल झूठे बल्कि "अपमानजनक व निंदनीय" हैं और लोगों को गुमराह करने व अशांति पैदा करने के लिए किए गए हैं।

नोटिस में कहा गया है, "आपने अपने और अपने तथाकथित नेता श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के लिए नाम, प्रसिद्धि और राजनीतिक लाभ पाने के मकसद से यह मानहानिकारक लेख प्रकाशित किया है।"

नोटिस में राउत से आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने को कहा गया है।

नोटिस के अनुसार, यदि वह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें तीन दिन में माफी मांगनी होगी अन्यथा उन्हें आपराधिक और दीवानी कार्यवाही का सामना करना होगा।

नोटिस साझा करते हुए राउत ने ‘एक्स’ पर लिखा, “50 खोके एकदम ओके। इसे कहते हैं उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। गैर संवैधानिक मुख्यमंत्री श्रीमान शिंदे ने हमें एक कानूनी नोटिस भेजा है। बहुत ही रोचक और हास्यास्पद राजनीतिक दस्तावेज है। अब आयेगा मजा!! जय महाराष्ट्र!”

भाजपा, शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी