देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने केंद्र से प्याज भंडारण की सीमा बढ़ाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्य में प्याज के थोक व्यापारियों के लिए भंडारण की सीमा बढ़ाकर 1,500 मीट्रिक टन की जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्य में प्याज के थोक व्यापारियों के लिए भंडारण की सीमा बढ़ाकर 1,500 मीट्रिक टन की जाए।

ये व्यापारी सीधे किसानों से प्याज खरीदते हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 111 रनों का लक्ष्य : 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को 30 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में ठाकरे ने कहा कि थोक विक्रेताओं ने मात्र 25 मीट्रिक टन भंडारण सीमा होने के चलते किसानों से प्याज खरीदना बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा, “इससे किसानों से उपभोक्ताओं तक की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है जिससे खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों में उछाल आया है।”

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

उन्होंने कहा, “खरीफ का प्याज नवंबर के पहले सप्ताह से ही आना शुरू होगा। खरीफ का प्याज जल्दी खराब हो जाता है। यदि भंडारण की सीमा के चलते व्यापारियों ने इस प्याज को नहीं खरीदा तो महाराष्ट्र के किसानों को बहुत घाटा हो जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह महीने में प्याज के किसानों को कोविड-19 महामारी के चलते बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने आग्रह किया कि भंडारण की सीमा बढ़ाकर 1,500 मीट्रिक टन की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\