देश की खबरें | महाराष्ट्र: अधिकारी को झूठे मामले में फंसाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी को धोखाधड़ी के झूठे मामले में फंसाने और उसे गिरफ्तार कराने के आरोप में मुंबई पुलिस के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी को धोखाधड़ी के झूठे मामले में फंसाने और उसे गिरफ्तार कराने के आरोप में मुंबई पुलिस के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा के दो सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और एक निरीक्षक समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने 2018 में फर्जी गवाहों की मदद से जाली दस्तावेज अदालत में पेश किए और धोखाधड़ी के झूठे मामले में उसे गिरफ्तार करवा दिया।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने प्राधिकरण के फ्लैट सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के बहाने लोगों को ठगने के झूठे मामले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दो महीने जेल में बिताए।

अधिकारी ने कहा कि सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 182, 192, 196, 211 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\