देश की खबरें | महाराष्ट्र: पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पत्नी को कथित तौर पर एक बार में तीन तलाक कहने के लिए एक व्यक्ति और उसकी मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे, 08 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पत्नी को कथित तौर पर एक बार में तीन तलाक कहने के लिए एक व्यक्ति और उसकी मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि संसद ने एक अगस्त, 2019 को एक विधेयक को मंजूरी दी थी जिसमें तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में रखने का प्रावधान किया गया था।

इस मामले में महिला की शिकायत के अनुसार, 26 फरवरी की रात उसके पति और मंगेतर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि भिवंडी में रहने वाले उसके पति ने दुर्व्यवहार करने के बाद "तलाक-तलाक-तलाक" कहा और बताया कि उसने विवाह खत्म कर दिया है।

भिवंडी शहर थाने के प्रभारी ने कहा कि व्यक्ति और उसकी मंगेतर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार