देश की खबरें | महाराष्ट्र: 35 ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 35 ग्राम पंचायतों में 610 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, छह जनवरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 35 ग्राम पंचायतों में 610 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि जिले के वैजापुर तालुका में नौ ग्राम पंचायतों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। यह इस क्षेत्र में निर्विरोध प्रत्याशियों की सबसे अधिक संख्या हैं।

उन्होंने कहा कि 617 ग्राम पंचायतों के चुनाव होने जा रहे हैं वहीं 35 ग्राम पंचायतों में 610 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जो 17,333 नामांकन दाखिल किए गए, उनमें से 368 अमान्य पाए गए और 4,680 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान से नाम वापस ले लिया।

अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 2,090 सीटों के लिए 11,499 उम्मीदवार मैदान में हैं।

महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 34 में 14,234 ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। मतों की गिनती 18 जनवरी को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू