देश की खबरें | महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार मॉनसून सत्र के पहले होगा : मंत्री शंभूराज देसाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता शंभूराज देसाई ने मंगलवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र या उससे भी पहले हो जाएगा।

मुंबई, छह जून महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता शंभूराज देसाई ने मंगलवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र या उससे भी पहले हो जाएगा।

मॉनसून सत्र का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। देसाई ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। वर्ष 2019 में शिवसेना (तब अविभाजित) ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की।

उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा और समयसीमा मुख्यमंत्री शिंदे द्वारा तय की जाएगी।

पिछले साल जून में सत्ता में आने के बाद नौ अगस्त को शिंदे-फडणवीस सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया था, जबकि नियमों के मुताबिक राज्य में मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। हालांकि, शिंदे और फडणवीस ने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए कोई खास समयसीमा नहीं बताई है।

देसाई ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे के सहयोगी के रूप में, हमें लगता है कि मंत्रिमंडल विस्तार मॉनसून सत्र या उससे भी पहले हो जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि शिंदे ने सोमवार को कहा था कि शिवसेना और भाजपा भविष्य के सभी चुनाव एक साथ लड़ेंगी, जिसमें लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव शामिल हैं। भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर देसाई ने कहा कि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि वह महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

देसाई ने कहा, ‘‘हमारे राज्य के नेता एक फार्मूले पर फैसला करेंगे और अंतिम मंजूरी शिवसेना-भाजपा की केंद्रीय समिति द्वारा दी जाएगी। हमारी मांग है कि हमने जो भी सीटें जीती हैं या अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा है, वह हमारे पास रहे। सीट बंटवारे पर हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।’’

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत ने सोमवार को कहा कि (अविभाजित) शिवसेना ने 2019 के आम चुनावों में 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटों पर जीत हासिल की। सावंत ने कहा, ‘‘अगले लोकसभा चुनाव में हम वही करेंगे। शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी