देश की खबरें | महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह हो सकता है: शिवसेना नेता शिरसाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह हो सकता है।

मुंबई, 26 जुलाई शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह हो सकता है।

शिरसाट ने साथ ही कहा कि वर्ष 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के दौरान उनके विधायकों द्वारा दिए गए बलिदान के कारण उनकी पार्टी को अधिक मंत्री पद मिलना चाहिए।

शिरसाट ने 'पीटीआई वीडियो' से कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को एक बैठक की थी।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान हो सकता है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई हो।

छत्रपति संभाजीनगर से शिवसेना विधायक शिरसाट ने कहा, "मंत्रिमंडल विस्तार होना चाहिए और यह अगले सप्ताह हो सकता है।"

शिरसाट खुद भी मंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं और पहले सार्वजनिक रूप से यह बात कह चुके हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता अगले दो महीनों में लागू होने की उम्मीद है। ऐसे में मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल होने वालों को काम करने के लिए कुछ ही दिन मिल पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि मंत्री बनने के बाद कितने लोग काम कर पाएंगे।

शिरसाट ने शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के विद्रोह का जिक्र करते हुए कहा, "शिवसेना (के मंत्रियों) की संख्या बढ़नी चाहिए क्योंकि उनके बलिदान के कारण ही सरकार बन पायी थी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट