देश की खबरें | महाराष्ट्र उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार हेमंत रासने के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में कसबा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हेमंत रासने के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), 27 फरवरी महाराष्ट्र के पुणे जिले में कसबा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हेमंत रासने के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कसबा और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्रमश: भाजपा विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण जरूरी हो गया। इन सीटों पर उपचुनाव रविवार को हुए।

रासने ने पुणे शहर के कसबा नूतन मराठी विद्यालय में अपना वोट डाला। वे मतदान केंद्र पर अपने गले में पार्टी के चुनाव चिह्न वाली एक पटका डाले हुए दिखे थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता रुपाली ठोंबरे ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रासने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विश्रामबाग थाने से एक अधिकारी ने कहा कि उपचुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने भी रासने के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके आधार पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

कसबा सीट पर रासने का मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर से है जिन्हें कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महा विकास आघाड़ी गठबंधन का समर्थन प्राप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\