देश की खबरें | महाराष्ट्र बजट सत्र: फडणवीस-शिंदे के बीच ‘दरार’, आरोपों में घिरे मंत्रियों पर एमवीए बोलेगा हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच ‘दरार’ की खबरें हैं, वहीं विपक्ष आरोपों में घिरे मंत्रियों धनंजय मुंडे और माणिकराव कोकाटे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र में सोमवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच ‘दरार’ की खबरें हैं, वहीं विपक्ष आरोपों में घिरे मंत्रियों धनंजय मुंडे और माणिकराव कोकाटे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

इस सत्र के दौरान 2025-26 के लिए बजट 10 मार्च को पेश किया जाएगा और इसी दिन फडणवीस सरकार के सत्ता में 100 दिन पूरे होंगे।

यह सरकार का पहला पूर्ण सत्र होगा क्योंकि नागपुर में शीतकालीन सत्र मंत्रियों को शपथ दिलाए बिना आयोजित किया गया था।

फडणवीस ने हाल ही में जालना में 900 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना की जांच शुरू की, जिसे शिंदे के मुख्यमंत्री रहने के दौरान शुरू में वित्तीय रूप से अव्यवहारिक बताकर रद्द कर दिया गया था। सरकार ने शिंदे के नेतृत्व में स्वीकृत 1400 करोड़ रुपये की ठोस अपशिष्ट संग्रह निविदा को भी रद्द कर दिया है।

एमवीए सरकार को गिराने के संदर्भ में शिंदे की ‘मुझे हल्के में न लें’ टिप्पणी से भी सियासी पारा चढ़ गया है।

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पीएस और ओएसडी नियुक्तियों के लिए 125 में से 16 लोगों के नामों को मंजूरी नहीं दी, क्योंकि उनकी छवि ‘‘फिक्सर’’ की है, जिसके बाद शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने यह दावा करके ‘दरार’ के मुद्दे को उठाने की कोशिश की कि जिन लोगों को रोका गया है, वे शिंदे के मंत्रियों से जुड़े हुए हैं।

नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बावजूद विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) मुंडे और कोकाटे को लेकर सरकार पर हमला बोल सकता है।

मुंडे नौ दिसंबर को बीड जिले के एक गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में अपने करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को गिरफ्तार किए जाने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, वहीं कोकाटे का मंत्री पद सवालों के घेरे में है, क्योंकि नासिक की एक अदालत ने उन्हें सरकारी योजना के तहत मकान हासिल करने के लिए धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में दो साल कैद की सजा सुनाई है।

शिवसेना (उबाठा), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए ने कहा कि फडणवीस की पूरी मंत्रिपरिषद भ्रष्ट है, सिर्फ मुंडे और कोकाटे ही नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू