खेल की खबरें | महाराष्ट्र बोर्ड ने विवाद के बीच प्रवेश पत्र से ‘जाति श्रेणी’ का प्रावधान हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने विभिन्न वर्गों की कड़ी आलोचना के बाद, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के प्रवेश पत्र से ‘‘जाति श्रेणी’’ संबंधी प्रावधान हटा लिया है।

पुणे, 20 जनवरी महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने विभिन्न वर्गों की कड़ी आलोचना के बाद, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के प्रवेश पत्र से ‘‘जाति श्रेणी’’ संबंधी प्रावधान हटा लिया है।

एमएसबीएसएचएसई द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रवेश पत्र पर ‘‘जाति श्रेणी’’ का प्रावधान किये जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

छात्रों, शैक्षणिक विशेषज्ञों और अन्य द्वारा आलोचना किये जाने के बीच, बोर्ड ने अपने प्रारंभिक निर्णय को रद्द करते हुए एक परिपत्र जारी किया है।

बोर्ड ने शनिवार रात कहा, ‘‘जनता की भावनाओं पर विचार करने के बाद, बोर्ड ने उच्चतर माध्यमिक स्कूल परीक्षाओं के प्रवेश पत्र से जाति श्रेणी वाले खंड को हटाने का फैसला किया है। नये प्रवेश पत्र 23 जनवरी से जारी किए जाएंगे। यह निर्णय उच्च माध्यमिक परीक्षाओं पर भी लागू होगा और कक्षा 10 के छात्रों के लिए नये प्रवेश पत्र 20 जनवरी (सोमवार) से जारी किए जाएंगे।’’

बोर्ड ने तर्क दिया था कि प्रवेश पत्र पर नया ‘कॉलम’ छात्रों की जाति की उनके संबंधित कॉलेजों और स्कूलों के सामान्य रजिस्टर में सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था।

संशोधित महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी