देश की खबरें | महाराष्ट्र: संविदा आधार पर नियुक्ति के पूर्ववर्ती सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा संविदा के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर किए गए फैसले के खिलाफ शनिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया।

लातूर (महाराष्ट्र), 21 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा संविदा के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर किए गए फैसले के खिलाफ शनिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा की लातूर इकाई के अध्यक्ष देवीदास काले के नेतृत्व में पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ता लातूर के गांधी चौक पर एकत्र हुए और एमवीए गठबंधन के एक पुतले की सांकेतिक पिटाई की।

इससे पहले शुक्रवार को, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नौ निजी एजेंसियों द्वारा अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए जारी एक सरकारी आदेश को रद्द करने की घोषणा की और पूर्ववर्ती एमवीए सरकार पर अल्पकालिक आधार पर कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पैनल में शामिल नौ एजेंसियों के माध्यम से अनुबंध पर कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय उद्धव ठाकरे-नीत एमवीए सरकार ने लिया था।

भाजपा युवा इकाई के लातूर प्रमुख गणेश गोमचले, प्रवक्ता प्रेरणा होनराव और शहर महासचिव दिग्विजय कथावते सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और एमवीए से राज्य के लोगों से माफी मांगने की मांग की।

इसी तरह के विरोध प्रदर्शन ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और कल्याण में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक