देश की खबरें | महाराष्ट्र: हत्या के प्रयास और अन्य अपराधिक मामलों में फरार भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता एवं बीड विधायक सुरेश धस के करीबी सहयोगी सतीश भोसले को हत्या के प्रयास तथा अन्य मामलों में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 मार्च महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता एवं बीड विधायक सुरेश धस के करीबी सहयोगी सतीश भोसले को हत्या के प्रयास तथा अन्य मामलों में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भोसले को क्षेत्र में ‘खोक्या’ नाम से भी जाना जाता है और उसने पिछले कुछ दिनों में कई समाचार चैनल से विस्तार से बात की थी, जबकि वह फरार था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे प्रयागराज से पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि भोसले के खिलाफ बीड जिले में हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं, जबकि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि शिरुर कासार तहसील के जापेडवाडी निवासी भोसले भाजपा की ‘भटके विमुक्त आघाडी’ का पदाधिकारी है।

भोसले के खिलाफ अहिल्या नगर जिले में भी मामले लंबित हैं।

हाल ही में प्रसारित एक वीडियों में वह और उसके गिरोह के सदस्य एक व्यक्ति पर क्रिकेट बैट से हमला करते नजर आए थे।

अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय किसान ने भी भोसले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनके बेटे ने भोसले के गिरोह द्वारा हिरण का शिकार करने के लिए जाल बिछाए जाने पर आपत्ति जताई तो भोसले ने उसके चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, उसे बीड जिले की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

मध्य महाराष्ट्र का बीड जिला पिछले तीन महीने से अधिक समय से सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के कारण चर्चा में है।

स्थानीय विधायक धस उस अभियान में सबसे आगे रहे जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे को भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू