देश की खबरें | महाराष्ट्र भाजपा ने 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य, 1.34 लाख सक्रिय कार्यकर्ता पंजीकृत किए: अरुण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने 1.5 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य और 1.34 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य पंजीकृत करके इतिहास रच दिया है।

मुंबई, 18 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने 1.5 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य और 1.34 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य पंजीकृत करके इतिहास रच दिया है।

सिंह ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि यह उपलब्धि राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में पार्टी के संगठनात्मक चरण में सफलता मिली है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 1.5 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। पार्टी की 70 प्रतिशत बूथ समितियां पहले ही गठित हो चुकी हैं। लक्ष्य 22 अप्रैल तक एक लाख बूथ समितियां गठित करने का है।’’

सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 12 सदस्य होंगे, जिससे 12 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक टीम बनेगी।

चव्हाण ने कहा कि इस साल जनवरी से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्यों का लक्ष्य हासिल करने के लिए घर-घर गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगभग 1.4 लाख सक्रिय सदस्यों तक पहुंच चुके हैं और अब 3 लाख के लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं। राज्य भर में सभी 1,196 मंडल अध्यक्षों के चुनाव 20 अप्रैल को नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में होंगे। इसके बाद, संगठनात्मक कवायद का अगला चरण 22 अप्रैल को नये जिला अध्यक्षों के चयन के साथ शुरू होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड