देश की खबरें | महाराष्ट्र : भाजपा ने अजित पवार की संभाजी महाराज पर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ राज्य की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया।

नासिक, दो जनवरी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ राज्य की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन शहर के रवीवर करंजा चौक पर हुआ जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह विधानसभा में पवार ने कथित तौर पर कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज ‘धर्मवीर’ नहीं थे। भाजपा ने दावा किया कि पवार की टिप्पणी संभाजी महाराज का ‘अपमान’ है।

भाजपा विधायक देवयानी फरंदे ने प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का रुख हमेशा से हिंदुओं के खिलाफ रहा है। पवार लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की और उनका अपमान किया। उन्हें माफी मांगनी चाहिए या विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

इसी तरह का प्रदर्शन ओझवार शहर में हुआ जहां जुलूस निकाला गया और पवार के पुतले को गधे पर बैठाकर घुमाया गया।

बालासाहेबंची शिवसेना के पदाधिकारियों ने भी भाजपा के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ‘जोडे मारो’ प्रदर्शन का आयोजन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रशंसा में नारे लगाए।

गौरतलब है कि छत्रपति संभाजी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे थे जिन्हें वर्ष 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर पकड़ने के बाद यातनाएं दे देकर मार डाला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला