देश की खबरें | महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने कहा, वह कोल्हापुर वापस जाएंगे, राकांपा ने किया कटाक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हर कोई पुणे में बसने के बारे में सोचता है, लेकिन वह कोल्हापुर वापस जाना चाहते हैं, जिसको लेकर सत्तारूढ़ राकांपा ने उनपर और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 26 दिसंबर महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हर कोई पुणे में बसने के बारे में सोचता है, लेकिन वह कोल्हापुर वापस जाना चाहते हैं, जिसको लेकर सत्तारूढ़ राकांपा ने उनपर और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष किया।

कोल्हापुर जिले के रहने वाले पाटिल ने पुणे में कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से पिछला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था।

पाटिल को विरोध का सामना करना पड़ा था और पार्टी द्वारा उम्मीदवारी दिए जाने के बाद उन्हें "बाहरी" होने की धारणा से जूझना पड़ा था। पार्टी ने तब की तत्कालीन भाजपा विधायक मेधा कुलकर्णी को टिकट नहीं दिया था।

पुणे में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पाटिल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "पुणे एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई बसने के बारे में सोचता है। यह प्रगति का शहर है... लेकिन मैं वापस कोल्हापुर जाऊंगा। कृपया मेरे विरोधियों को यह बात बता दीजिए।”

उस कार्यक्रम में विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

शनिवार को यहां एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने पाटिल और फडणवीस पर कटाक्ष किया।

पवार ने कहा, ‘‘किसी ने कहा है कि मैं वापस आऊंगा। दुर्भाग्य से, यह संभव नहीं है। किसी ने कहा मैं वापस जाऊंगा लेकिन आपको पुणे में किसने आमंत्रित किया?"

राकांपा नेता ने कहा, "हालांकि, कोथरुड के लोगों ने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए आपको पांच साल के लिए चुना है। इसलिए, आपको उनके लिए काम करना चाहिए।"

मराठा आरक्षण पर पवार ने कहा कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इससे संबंधित कानून को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट