महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने देशमुख और आव्हाड को पद से हटाने की मांग की

पाटिल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड के घर पर एक व्यक्ति को कथित तौर पीटे जाने का मामला भी उठाया है।

जमात

मुंबई, 21 अप्रैल महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने पालघर में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटना रोक पाने में ‘विफल’ रहने के लिए गृह मंत्री अनिल देशमुख को पद से हटाने की मांग की है।

पाटिल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड के घर पर एक व्यक्ति को कथित तौर पीटे जाने का मामला भी उठाया है।

पाटिल ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री को जरूर इस घटना (पालघर में पीट-पीटकर तीन लोगों की हत्या) की जानकारी अगले दिन मिल गई होगी। हालांकि इसके बाद भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फोन कॉल और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस मामले को उठाए जाने के उपरांत घटना के चार दिन बाद ठाकरे इस मुद्दे पर बोलने को मजबूर हुए।’’

पाटिल ने कहा, ''राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं जैसे कि एक व्यक्ति को मंत्री के घर पर ही पीटा गया जबकि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपी एक व्यक्ति के परिवार को पत्र जारी किया।''

भाजपा नेता सीधे तौर पर सोशल मीडिया पर भद्दे पोस्ट को लेकर आव्हाड के घर पर एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीटे जाने और भ्रष्टाचार के आरोपी डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वाधवान और उनके परिवार को बंद के दौरान यात्रा की अनुमति देने का जिक्र कर रहे थे।

पाटिल ने आगे कहा कि देशमुख का विभाग मुंबई के बांद्रा में पिछले सप्ताह एक बड़ी भीड़ को जमा होने से भी रोक पाने में ‘विफल’ रहा।

उन्होंने देशमुख और आवास मंत्री आव्हाड को पद से हटाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट