देश की खबरें | महाराष्ट्र ऑडी दुर्घटना मामला : बार का सीसीटीवी फुटेज गायब, डीवीआर जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत और उनके दोस्तों ने नागपुर के जिस बार में नौ सितंबर को शराब पी और खाना खाया था, उसका सीसीटीवी फुटेज गायब है तथा जांच के तहत रेस्तरां का डीवीआर जब्त कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 12 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत और उनके दोस्तों ने नागपुर के जिस बार में नौ सितंबर को शराब पी और खाना खाया था, उसका सीसीटीवी फुटेज गायब है तथा जांच के तहत रेस्तरां का डीवीआर जब्त कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संकेत बावनकुले की ऑडी ने सोमवार की सुबह रामदासपेठ में कई वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें मोपेड पर सवार दो लोग घायल हो गए।

कार कथित तौर पर संकेत का दोस्त अर्जुन हावरे चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त पोलो कार में सवार लोगों ने मनकापुर के टी-पॉइंट तक ऑडी का पीछा किया और हावरे व रोनित चित्तवमवार नामक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हावरे को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उसे स्थानीय थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सीताबुलडी थाने के अधिकारी ने बताया, “जब वे (संकेत और उसके दोस्त) (दुर्घटना से पहले) ‘ला होरी बार’ में थे, उस समय की सीसीटीवी फुटेज गायब है। हमने बुधवार को रेस्तरां का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।”

अधिकारी ने बताया कि ‘ला होरी बार’ के प्रबंधक ने मंगलवार को जांच दल को सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने बताया, “कानूनी कार्रवाई की धमकी दिए जाने के बाद बार प्रबंधन ने नरमी दिखाई।”

अधिकारी ने बताया, ‘‘हालांकि हमें पता चला कि रविवार रात से कोई फुटेज मौजूद नहीं है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।’’

पुलिस ने पहले बताया था कि संकेत कार में मौजूद था, लेकिन दुर्घटना के समय वह गाड़ी नहीं चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, संकेत बावनकुले ने बार में शराब पी और चिकन व मटन के कुछ व्यंजन खाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\