देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस से कहा, गोरक्षकों पर हमले नहीं हों

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस से सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने और उन्हें सील करने को कहा है ताकि पड़ोसी राज्यों से मवेशियों को लाना-ले जाना बंद हो सके और ‘गोरक्षकों’ पर कोई हमला नहीं हो।

मुंबई, 27 जून महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस से सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने और उन्हें सील करने को कहा है ताकि पड़ोसी राज्यों से मवेशियों को लाना-ले जाना बंद हो सके और ‘गोरक्षकों’ पर कोई हमला नहीं हो।

नार्वेकर ने यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस से संवेदनशील स्थानों का दौरा करने और गश्त करने के लिए दल बनाने को कहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों की इस आशंका को लेकर अवर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की थी कि आगामी बकरीद के दौरान ‘सामूहिक गोवंश हत्या’ हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए एहतियाती कदम उठाये जाने चाहिए। नांदेड़ और अन्य स्थानों पर हुई हिंसा के संबंध में भी कदम उठाये जाने चाहिए।’’

नार्वेकर ने कहा, ‘‘हमने उन्हें (पुलिस को) कड़ी निगरानी बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करने एवं गश्त करने के लिए दल बनाने को कहा है। सीमाओं को सील करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि राज्यों के बीच मवेशियों को नहीं ले जाया जा सके। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि इन गोरक्षकों पर कोई हमला नहीं हो।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को गोमांस ले जाने के संदेह में ‘गोरक्षकों’ के एक समूह ने 32 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी थी।

कुछ दिन पहले ही नासिक में ऐसी एक और घटना घटी थी।

कांग्रेस ने शनिवार को नासिक में घटी घटना के लिए सोमवार को एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\