देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : चार हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो पांच साल पहले की तुलना में 27.7 प्रतिशत अधिक है।

मुंबई, 15 नवंबर महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो पांच साल पहले की तुलना में 27.7 प्रतिशत अधिक है।

इनमें 2,086 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को प्रत्येक पार्टी के उम्मीदवारों के नाम वापस लेने और जांच के चरण में नाम खारिज होने के बाद अंतिम आंकड़े उपलब्ध करा दिए, जबकि चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है।

वर्ष 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में जब मुकाबला भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के बीच था, तो कुल 3,239 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

इस बार राजनीतिक परिदृश्य अधिक विखंडित है, क्योंकि पिछले दो वर्षों में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन हो गया है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 149 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 81 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के 95 उम्मीदवार और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के 86 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में सहयोगियों के बीच मैत्रीपूर्ण चुनावी मुकाबला होगा।

छोटे राजनीतिक दलों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 237 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 17 उम्मीदवार मैदान में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट