देश की खबरें | महाराष्ट्र: नागपुर में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने ससुर की चाकू मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने ससुर की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 24 मई महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने ससुर की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम बुटीबोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरखेड़ी गांव में हुई।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी पंकज देवराओ गजभिये (30) ने अपने ससुर अरुण ध्यानदेव भगत (65) पर तेजधार हथियार से हमला किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गजभिये की पिछले साल भगत की बेटी से शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके रिश्ते में घरेलू हिंसा के चलते तनाव बना हुआ था।

अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि शुक्रवार सुबह आरोपी ने अकोली स्थित अपने घर पर पत्नी की पिटाई की जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भगत अपनी बेटी को अपने साथ ले गए।

पुलिस के अनुसार, इससे नाराज आरोपी बोरखेड़ी स्थित उनके घर पहुंचा और भगत पर हमला कर दिया। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड