देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को नाबालिग से कथित दुष्कर्म के प्रयास के लिए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले से ही दुष्कर्म और अन्य अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को नाबालिग से कथित दुष्कर्म के प्रयास के लिए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले से ही दुष्कर्म और अन्य अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोलसेवाडी पुलिस थाने के निरीक्षक दिनकर करदे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान कल्याण (पूर्व) के विशाल गवली के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत बुधवार रात को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को इस घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस निरीक्षक के अनुसार, यह घटना उस वक्त घटी जब नाबालिग लड़की कल्याण इलाके में शाम को ट्यूशन से घर लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की का रास्ता रोका और उसे सड़क के किनारे खींच लिया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाया और आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भाग गई।

उन्होंने बताया कि घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद कोलसेवाडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

उधर, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर राज्य के गृहमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि कल्याण में एक मामला सामने आया है, जहां एक अपराधी ने एक स्कूली लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की खुद को बचाने में कामयाब रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ऐसा व्यक्ति अब भी आजाद है, जो स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।’’

चाकणकर ने कहा, ‘‘आयोग की ओर से, हम मांग कर रहे हैं कि राज्य के गृहमंत्री आरोपी के खिलाफ मामले का संज्ञान लें और आवश्यक कार्रवाई करें।’’

उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी सम्बद्ध किया, जिनके पास गृह विभाग का प्रभार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट