देश की खबरें | महाराष्ट्र : महिला का पीछा और यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोल्हापुर में एक कंप्यूटर केंद्र के मालिक के खिलाफ 23 वर्षीय युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने, उसे डराने और उसका पीछा करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। युवती फिलहाल नवी मुंबई में रह रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 24 अगस्त कोल्हापुर में एक कंप्यूटर केंद्र के मालिक के खिलाफ 23 वर्षीय युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने, उसे डराने और उसका पीछा करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। युवती फिलहाल नवी मुंबई में रह रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वाशी की रहने वाली शिकायकर्ता युवती ने कहा कि कोल्हापुर के गांधींगलाज के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने अक्टूबर 2020 से जनवरी 2022 के बीच उसका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने पीड़िता के हवाले से बताया कि जब कोई कार्यालय में नहीं होता था तब आरोपी उसे अक्सर गलत तरीके से छुआ करता था। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी केंद्र के सीसीटीवी कैमरों को बंद करने के बाद अक्सर ऐसा किया करता था।

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि व्यक्ति पर युवती की शादी के बाद भी उसका पीछा करने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी, पीड़िता से जुड़ी झूठी जानकारी उसके पति को बताने की धमकी भी दिया करता था।

वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के संदर्भ पर बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया। मामले को कोल्हापुर पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां अपराध हुआ।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तदहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\