देश की खबरें | महाराष्ट्र : ‘आप’ नेता केजरीवाल और मान ने उद्धव से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से यहां बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

मुंबई, 24 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से यहां बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

केजरीवाल जब ‘मातोश्री’ गये तो उस समय उनके साथ उनकी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे।

इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि चुनाव आयोग ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले गुट को ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चिन्ह आवंटित किया था।

पिछले साल जून में शिंदे के विद्रोह ने शिवसेना को विभाजित कर दिया था और ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था। शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से मुख्यमंत्री बने थे।

आप ने कहा है कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी, जो पिछले साल की शुरुआत से ही होने हैं।

अविभाजित शिवसेना ने कई वर्षों तक देश के सबसे अमीर महानगरपालिका का नेतृत्व किया था, जबकि आप ने हाल में दिल्ली नगर निगम को भाजपा से हथिया लिया।

ठाकरे और केजरीवाल दोनों ही भाजपा के कटु आलोचक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें