देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में एक महिला ने झील में कूदकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला (28) ने कथित तौर पर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, छह जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला (28) ने कथित तौर पर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि महिला मसुंडा झील में कूद गई। वह खारतन इलाके की रहने वाली थी।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के घटना की सूचना देने के बाद दमकल कर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का एक दल मौके पर पहुंचा। तब तक कुछ लोग महिला को झील से निकाल चुके थे।

उन्होंने बताया कि महिला के रिश्तेदार उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू