देश की खबरें | महाराष्ट्र: बैंक में 35 खाते खोलकर धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को एक बैंक की शाखा में खोले गए 35 खातों में से एक के जरिये धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 नवंबर मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को एक बैंक की शाखा में खोले गए 35 खातों में से एक के जरिये धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध का यह मामला पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की कुर्ला शाखा में सामने आया और आरोपी की पहचान रायगढ़ जिले के कर्जत निवासी आमिर फिरोज मनियार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया, ‘‘मनियार अक्सर अलग-अलग लोगों के साथ बैंक में जाता था और बिना वजह के वहां बैठा रहता था। एक बार बैंक के प्रबंधक ने उससे पूछा कि वह हमेशा अलग-अलग लोगों के साथ क्यों आता है। उसने बताया कि वह दूसरों को बैंक खाते खोलने में मदद करता है। उसने यह भी बताया कि वह आयात-निर्यात का व्यवसाय करता है और उसने अपने 10 रिश्तेदारों की बैंक में खाते खोलने में मदद की है।’’

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्रबंधक ने उससे उन खातों का लिखित में ब्योरा मांगा और व्यक्ति ने यह उपलब्ध भी करा दिया। मंगलवार को बैंक को एक ईमेल भेजकर बताया गया था कि उसके यहां सक्रिय पांच खाते साइबर ठगी से जुड़े हैं और इनमें से एक खाता मनियार ने खोला था।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बैंक प्राधिकारियों ने मनियार को शाखा में बुलाया और वह अगले दिन वहां पहुंचा। प्राधिकारियों ने उसे खाते से हो रही साइबर ठगी के संबंध में बताया, जिसपर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया और मनियार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनियार ने बैंक में 35 खाते खोले थे और पुलिस को इसका एक बड़ा गिरोह होने का शक है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट