देश की खबरें | महाराष्ट्र : मराठा संगठन के एक सदस्य ने छगन भुजबल की कार के पास जाकर नारे लगाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा संगठन का एक सदस्य सोमवार को पुणे के एक सरकारी गेस्ट हाउस में घुस गया जहां मंत्री छगन भुजबल ठहरे हुए थे । उसने वहां भुजबल की कार के पास जाकर नारे लगाते हुए कहा कि उन्हें (भुजबल को) आरक्षण के लिए मराठा समुदाय के प्रदर्शन का विरोध नहीं करना चाहिए।

पुणे, 27 नवंबर मराठा संगठन का एक सदस्य सोमवार को पुणे के एक सरकारी गेस्ट हाउस में घुस गया जहां मंत्री छगन भुजबल ठहरे हुए थे । उसने वहां भुजबल की कार के पास जाकर नारे लगाते हुए कहा कि उन्हें (भुजबल को) आरक्षण के लिए मराठा समुदाय के प्रदर्शन का विरोध नहीं करना चाहिए।

पुलिस ने बताया कि शख्स की पहचान धनंजय जाधव के रूप में हुई तथा उसे वहां से भगा दिया गया।

जाधव ने संवाददाताओं से कहा कि अगर भुजबल ने आरक्षण की मांग को लेकर मराठों के आंदोलन का विरोध करना बंद नहीं किया तो ‘‘हम राज्य में उनकी आवाजाही मुश्किल बना देंगे।’’

राज्य के कैबिनेट मंत्री भुजबल ने कहा था कि मराठों को आरक्षण देते समय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए मौजूदा आरक्षण में कटौती नहीं की जानी चाहिए।

भुजबल ने मराठा आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे के कुछ हालिया बयानों को लेकर उनकी आलोचना की थी।

स्वराज्य संगठन का सदस्य जाधव सोमवार सुबह बंड गार्डन इलाके में सर्किट हाउस में खड़ी भुजबल की कार के पास पहुंचा और कहा कि कार को नुकसान पहुंचाने में उसे ज्यादा समय नहीं लगेगा, लेकिन वह ऐसा नहीं करेगा।

जोन II के पुलिस उपायुक्त एस पाटिल ने पीटीआई- को बताया कि वह व्यक्ति सर्किट हाउस में भुजबल की कार के पास पहुंचा। कार में कोई नहीं था और उसने वहां जाकर नारेबाजी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान