देश की खबरें | महाराष्ट्र: अवैध रूप से पुणे में रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे में एक बांग्लादेशी नागरिक को पिछले 20 वर्षों से अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 18 जनवरी पुणे में एक बांग्लादेशी नागरिक को पिछले 20 वर्षों से अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के निवासी आरोपी एहसान शेख (34) की शहर के महर्षिनगर इलाके में कपड़े की दुकान है।

उन्होंने बताया कि शेख की राष्ट्रीयता पर संदेह जताते हुए स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्य उसे स्वारगेट पुलिस थाने ले गए।

स्वारगेट पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान शेख, अपना जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के सोनकंडा बाजार का निवासी है और उसने 2004 में कोलकाता के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।’’

उन्होंने बताया कि शेख ने शुरुआत में बांग्लादेशी एजेंट की मदद से कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जाली जन्म प्रमाणपत्र हासिल किया। इसके बाद वह मुंबई आ गया और 2009 में पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में रहने लगा।

अधिकारी ने बताया कि 2012 में आरोपी महर्षिनगर इलाके में आकर बस गया, जहां खुद का कारोबार शुरू करने से पहले वह कपड़े की एक दुकान पर काम करता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी आधारकार्ड, मतदाता पहचानपत्र, भारतीय पासपोर्ट और पैन कार्ड तक बनवाए हुए थे। साथ ही पुलिस ने उसके पास से विदेशी मुद्रा के छह नोट भी बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि शेख को विदेशी अधिनियम 1946 और पासपोर्ट अधिनियम 1967 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड