देश की खबरें | महाराष्ट्र: अंबरनाथ में बिल्डर की हत्या में शामिल आरोपियों को धर-पकड़ की लिए 8 दल गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में एक रियल एस्टेट डेवलपर की हत्या और उनके भाई पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आठ दल गठति किए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 30 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में एक रियल एस्टेट डेवलपर की हत्या और उनके भाई पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आठ दल गठति किए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया, वित्तीय विवाद में बिल्डर गणेश ईश्वर गुंजाल (30) पर चार लोगों ने हमला किया था और इस दौरान उनके भाई रियल एस्टेट डेवलपर तुषार गुंजाल (32) ने बीचबचाव किया किया था€। उन्होंने बताया कि तुषार को शुक्रवार अपराह्न लगभग दो बजे शहर की एक मुख्य सड़क पर गोली मार दी गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस संजय बिराजदार पाटिल, शंकर शिंदे, नेपाली उर्फ रॉकी और उनके साथी के रूप में पहचाने गए आरोपियों की तलाश कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि शिंदे ने तुषार पर कथित तौर पर गोलीबारी की और घायल तुषार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि अंबरनाथ के शिवाजी नगर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 387 (जबरन वसूली) और शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शहर की मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े हुई ये घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट