देश की खबरें | महाराष्ट्र : एफडीए के छापे में जब्त खाद्य तेल के 50 प्रतिशत नमूने मिले अप्रमाणित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पिछले महीने छापा मारकर बड़ी मात्रा में तेल जब्त किया और जांच में पाया गया गया कि इनमें 50 प्रतिशत से अधिक खाद्य तेल गैर प्रमाणित थे। एफडीए ने इस बारे में बताया है।

ठाणे, दो फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पिछले महीने छापा मारकर बड़ी मात्रा में तेल जब्त किया और जांच में पाया गया गया कि इनमें 50 प्रतिशत से अधिक खाद्य तेल गैर प्रमाणित थे। एफडीए ने इस बारे में बताया है।

एफडीए ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ठाणे और पास के मुंबई में खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के आठ प्रतिष्ठानों पर 16 जनवरी को छापा मारा गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सरसों, मूंगफली, सूरजमुखी और पामोलिन के तेल समेत करीब 4.98 करोड़ रुपये के खाद्य तेल जब्त किए गए।

जांच एजेंसी ने बताया कि बाद में इन तेलों से 93 नमूने जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 49 (52.6 प्रतिशत) नमूने गैर प्रमाणित पाए गए।

एफडीए ने बताया कि संबंधित प्राधिकारों से प्रमाणित तेल को बिक्री के लिए भेज दिया गया। गैर प्रमाणित तेल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञप्ति के अनुसार एफडीए के संयुक्त आयुक्तों को समूचे राज्य में भंडारित एवं बेचे जा रहे विभिन्न खाद्य तेलों की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू