देश की खबरें | महाराष्ट्र: 2,289 सरकारी महिलाकर्मियों ने पात्र न होने के बावजूद लाडकी बहिन योजना का पैसा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि 2,289 सरकारी महिला कर्मचारियों को 'लाडकी बहिन' योजना के तहत 1,500 रुपये की मासिक सहायता मिली, जबकि वे इसके लिए पात्र नहीं थीं।

मुंबई, तीन जुलाई महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि 2,289 सरकारी महिला कर्मचारियों को 'लाडकी बहिन' योजना के तहत 1,500 रुपये की मासिक सहायता मिली, जबकि वे इसके लिए पात्र नहीं थीं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एक लिखित जवाब में बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आने पर उनके नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिए गए।

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की यह प्रमुख योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं है।

तटकरे ने यह भी बताया कि उनके विभाग के सामान्य श्रेणी कोष से इस योजना के लिए 2025-26 के लिए 28,290 करोड़ रुपये जबकि आदिवासी विकास विभाग के कोष से 3,240 करोड़ रुपये और सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग से 3,960 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों को मासिक किस्त पर ऋण लेने और सूक्ष्म व्यवसाय शुरू करने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऋण की किस्त सरकार चुकाएगी।

एक साल पहले शुरू हुई इस योजना के तहत लगभग 2.4 करोड़ महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से हर महीने 1,500 रुपये मिलते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान